अगर बच्चों के बाल सफेद हो जाए तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 08:56

वैसे तो बच्चों में समय से पहले सफेद हुए बालों का कोई इलाज नहीं है, लेकिन कुछ चीजों के जरिए आप इन्हें होने से पहले रोक सकते हैं. हरी सब्जियों और पीले फलों में विटामिन ए पाया जाता है. यह विटामिन सामान्य रूप से स्कैल्प और बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है.

कुछ महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल जो समय से पहले बाल सफेद होने को रोकते हैं वो हैं -

1. विटामिन ए
हरी सब्जियों और पीले फलों में विटामिन ए पाया जाता है. यह विटामिन सामान्य रूप से स्कैल्प और बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है. साथ ही ये यह यह भी सुनिश्चित करता है कि बाल चमकदार बने रहे.

2. विटामिन बी
स्वस्थ बालों के लिए विटामिन बी-12 बेहद जरूरी है. विटामिन बी तेल के स्राव को नियंत्रित रखता है और बालों को लंबे समय तक स्वस्थ और मुलायम रखता है. दही, हरी पत्तेदार सब्जियों, टमाटर, फूलगोभी और केले में विटामिन बी पाया जाता है इसलिए आपको बच्चों को ये खाद्य पदार्थ अच्छी मात्रा में देने चाहिए.

3. मिनरल
आयरन,कॉपर और जिंक स्वास्थ बालों के लिए सबसे जरूरी मिनरल हैं. यह बालों की क्वालिटी बनाए रखने के साथ इन्हें समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं. हरी सब्जियों, चीकन और रेड मीट में जिंक पाया जाता है जबकि अंडे, ड्राइड एपरिकॉट, धान और सूरजमुखी के बीजों में मिनरल आयरन पाया जाता है. कॉपर की जरूरतों को पूरा करने के लिए बच्चे के आहार में साबुत अनाज या सी फूड को शामिल करें. ये सभी खनिज, यदि पर्याप्त मात्रा में बच्चों को दिए जाएं, तो बालों को समय से पहले सफेद होने की समस्या से रोका जा सकता है.

4. प्रोटीन
प्रोटीन बालों की चमक बनाए रखता है और उनकी बनावट में सुधार करता है. साबुत अनाज, सोया, cereals और मांस प्रोटीन के महत्वपूर्ण स्रोत हैं. अपने बच्चे के आहार में इन प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info